{"_id":"5b955ca5867a557ecb2ea784","slug":"191536515237-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी एक्ट का विरोध किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी एक्ट का विरोध किया
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
कोपागंज ब्लॉक के अलीनगर मोड़ पर रामचीज सिंह के बगीचे में रविवार को एससी एसटी एक्ट के विरोध में रामानन्द गुप्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 12 सितंबर को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर होने वाली स्वाभिमान बचाओ रैली की सफलता की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में जिले में बापू इंटर कालेज के दो चपरासियों सहित कई लोगों के विरुद्ध फर्जी आरोप लगाकर एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग वक्ताओं की ओर से की गई।
बैठक में देवेन्द्र सिंह, बृजभूषण तिवारी, दुलारे शर्मा, उदय प्रताप सिंह, मुरली तिवारी, लल्लन सिंह, अतहर खां, मेराज खां, शेषनाथ सिंह, अशोक राजभर, हीरा मौर्य, अशोक यादव, यशवंत सिंह, राजकुमार राजभर, गुलाब राजभर, राम दरश प्रजापति, अशोक त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मिश्र, शेषनाथ, तौकीर खाँ, अक्षय शर्मा, आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।