{"_id":"5b6dc7f54f1c1bb15c8b7842","slug":"191533921269-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोड़ों के दर्द के लिए किया सूक्ष्म व्यायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोड़ों के दर्द के लिए किया सूक्ष्म व्यायाम
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं युवा भारत मऊ के तत्वावधान में सदर तहसील के फैजुल्लापुर गांव में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को योग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार योगी ने योगाभ्यास कराया। योग गुरु ने लोगों को ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, पद्मासन तथा जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने के लिए सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने, नशे से मुक्त रहने , स्वदेशी अपनाने और आयुर्वेद के प्रति जागरुक किया।
योग प्रचारक ने कहा कि हम सभी के भीतर अग्नि जैसा तेज, वायु जैसा वेग, आकाश जैसी विशालता, पृथ्वी जैसा धैर्य, और जल जैसी शीतलता होनी चाहिए। युवा भारत प्रभारी बृजमोहन ने योग साधकों को योग की समस्त विधाओं की जानकारी दी। कहा कि समाज में युवाओं को बहकाने के लिए नशे का सेवन करने के लिए विज्ञापन, मांस का सेवन करने के लिए विज्ञापन, व्याभिचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार कदम -कदम पर देखने को मिल रहा है, इससे युवा वर्ग भ्रमित हो रहा है और अपने मार्ग का चयन करने में असमंजस की स्थिति में है। कहा कि स्वामी रामदेव जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान युवा भारत से जुड़कर स्वयं स्वस्थ, सशक्त, मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होना होगा तब हम अपने परिवार समाज और देश के लिए कुछ कर पाएंगे।
इस अवसर पर राजन विश्वकर्मा एवं शिविर के आयोजक अवनीश राय, संजय कुमार राय, सिंटू राय, विपिन राय, रवि प्रकाश समेत काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।