{"_id":"5b58a8604f1c1bde6d8b463a","slug":"191532536928-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहभर से फुंका पड़ा है दो गांवों का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहभर से फुंका पड़ा है दो गांवों का ट्रांसफार्मर
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के नगवां गांव में लगा 100 एमवीए तथा बसारिखपुर गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका पड़ा है। इससे इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बिजली गुल रहने से जहां धान की रोपाई बाधित है। वहीं कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद अधिकारी इस ओर से लापरवाह बने हैं।
नगवां गांव तथा बसारिखपुर गांव में लगे ट्रांसफार्मर फुंकने के सात दिनों बाद भी न बदले जाने से लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। किसानों की मानें तो ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद 25 नलकूप भी शोपीस बने हैं। बिजली गुल रहने से अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोग आंदोलित हैं। इस संबंध में गिरजाशंकर सिंह, परमात्मा सिंह, हरिशंकर पांडेय ने कहा कि ट्रांसफार्मर आए दिन फुंकने से कृषि कार्य चौपट हो रहा है। पांच दिनों से बिजली गुल होने से रोपाई नहीं हो पा रही है। ठप विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। पारस यादव, रामनवल का कहना है कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उदासीन कार्यप्रणाली से वह तंग आ चुके हैं। फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया बावजूद वह आज कल कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो आंदोलन करना ही एक मात्र विकल्प होगा। इस बाबत एसडीओ भानु प्रताप का कहना है कि ट्रांसफार्मर के लिए स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है।