{"_id":"5a2ec3d44f1c1b001c8b835e","slug":"191513014228-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पखवाड़ा के अंतर्गत छात्रों को जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पखवाड़ा के अंतर्गत छात्रों को जानकारी दी
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। वाणिज्य कर विभाग के जीएसटी प्रचार-प्रसार अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मऊ में जीएसटी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई के छात्र-छात्राओं और विभिन्न ट्रेड के व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा जीएसटी से जुड़े विभिन्न धारणाओं संकल्पनाओं से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही जीएसटी से जुड़े शंकाओं का निवारण किया गया। मुख्य रुप से जीएसटी प्रैक्टिशनर के रूप में रोजगार के अवसरों के बारे में बताया गया तथा रोजगार के रूप में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कोई भी एलएलबी, बीकाम, एमकाम, मैनेजमेंट, सीए, सीएस
डिग्री धारक व्यक्ति जीएसटी व्यवस्था के अंतर्गत जीएसटी पोर्टल परपंजीकरण करा कर जीएसटी प्रैक्टिशनर बन सकता है, एवं पंजीकरण रिटर्न फाइलिंग कर सकता है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर भावेश सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर डीपी सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, संदीप कुमार जायसवाल, वाणिज्य कर अधिकारी सौरभ सिंह, शशि प्रकाश मौर्य तथा आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह समेत काफी संख्या में छात्र छात्राएं व व्यापारी उपस्थित रहे।