फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गोली लगने से मृत जवान का शव पहुंचते मचा कोहराम

गोली लगने से मृत जवान का शव पहुंचते मचा कोहराम

Sat, 02 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से मृत जवान का शव पहुंचते मचा कोहराम
मऊ। लगभग दो वर्ष पूर्व सेना की ग्रेडेनियर यूनिट में भर्ती हुए जिले के भीटी निवासी इंद्रमोहन सिंह का शव शनिवार की शाम उसके घर पहुुंचते ही कोहराम मच गया। वाराणसी से 39 जीटीसी गोरखा रेजीमेंट के वाहन से सेना के जवानों ने मृत सैनिक का शव लेकर उसके घर पहुंचे। सैनिक के घर पर संवेदना व्यक्त करने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिलाधिकारी मऊ से मिली सूचना के अनुसार मृत जवान को सेेना ने शहीद का दर्जा नहीं दिया है। उसके मौत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोवाली क्षेत्र के भीटी मुहल्ला निवासी दुर्गविजय सिंह का पुत्र इंद्र मोहन सिंह (22) जुलाई 2015 में राजस्थान में सेना की ग्रेडेनियर यूनिट में भर्ती हुआ था। इन दिनों उसकी तैनाती कश्मीर के कुपवाड़ा और राजौरी के बीच मौजूद बांधीपुरा केजरवन स्थित सेना के शिविर यूनिट गोरिंदा में थी। 30 नवंबर की शाम को इंद्रमोहन सिंह के सिर में गोली लग गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान को गोली लगने की जांच सेना के अधिकारी कर रहे हैं। इस घटना की जानकारी सैनिक के परिवार वालों को सेना की ओर से दी गई। सैनिक का शव हवाई जहाज से वाराणसी के बाबतपुर पहुंचा। वहां से 39 जीटीसी गोरखा रेजीमेंट के वाहन से उसके घर शनिवार की शाम को पहुंचा। शव देखते ही सैनिक की मां ऊषा दहाड़ें मारकर बिलख उठी। पिता दुर्ग विजय की आंखें बरस पड़ीं। जवान की बड़ी बहन सीता भाई के शव से लिपटकर रोने लगी। छोटा भाई सूर्य मोहन सिंह करुण क्रंदन करने लगा। इंद्रमोहन की शादी अभी नहीं हुई थी। जवान के घर पर तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी भी पहुंच गए। सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी भी जवान के घर पहुंचे। देर शाम को मृत सैनिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बाबत जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि जवान की मौत के बारे में सेना की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी, सामान्य सूचना पर अधिकारी जवान के घर गए थे।सैनिक के शव के साथ आए जवानों ने बताया कि मौत के कारणों की जांच सेना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed