{"_id":"5a17034b4f1c1b60678bd1c6","slug":"191511457611-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कराने के मुद्दे पर दिया जाएगा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कराने के मुद्दे पर दिया जाएगा वोट
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन(मऊ)। वर्ष 2016-17 में अस्तित्व में आई नगर पंचायत मधुबन में समस्याओं का अंबार है। जल निकासी की समस्या, सफाई, सड़क, सुरक्षा सहित स्ट्रीट लाइट सहित तमाम समस्याएं आज भी मुंह बाए खड़ी है।
मधुबन कस्बा सुल्तानपुर बारहगावां के नाम से जाना जाता था। बड़ी ग्रामसभा होने के नाते ग्रामसभा में ग्रामप्रधान विकास के लिए धन का अभाव बताते हैं। जबकि ग्रामीण कस्बे में विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते रहे हैं। आज भी लोगों के घरों में सीवरों का पानी जाम रहता है जिससे बदबू में लोग रहने को मजबूर है।
पिछले कई वर्षों से नाला बनाने के लिए आवाज उठती रही लेकिन स्थानीय प्रशासन कभी कभार नाली की आधी अधूरी सफाई करके कार्यो की इतिश्री कर लेते थे। लेकिन उसकी मूल समस्या को खत्म करने का कोई बड़ा प्रयास नहीं किया गया। कस्बे मे जाम की समस्या सबसे बड़ी समस्या है।आज तक किसी ने बाईपास रोड बनवाने की तरफ पहल नहीं किया। बिजली रहते हुए भी जर्जर तारों और स्ट्रीट लाइटों के अभाव में कस्बा अंधेरे में डूबा रहता है। ऐसी तमाम समस्याएं है जिनपर प्रशासन का ध्यान नहीं जाता है। इस संबंध में पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव में युवाओं की जबरदस्त भागीदारी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
कस्बा निवासी स्नातक के छात्र सोनू सिंह ने कहा कि कर्मठ और ईमानदार,अनुभवी प्रत्याशी को ही वोट दिया जाएगा। जिससे वह संपूर्ण क्षेत्र का विकास कर सके। युवा नंदन गोंड़ ने कहा कि अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो जनता की आवाज बन सके। तहसील,थाने से लेकर क्षेत्र की समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर निपटा सके। कस्बे से निकलने वाली कच्ची व खड़ंजा सड़कों को सीसी रोड बनवाकर सुगम रास्ता बनवाने वाले को ही वोट दिया जाएगा। युवा विशाल सैनी ने कहा कि दिन हो या रात मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा है कि कमरे में पढ़ाई करना भी मुश्किल हो जाता है। कस्बे में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है लोग वैकल्पिक व्यवस्था के रहने को विवश हैं। कस्बे में धूल और धुंए का इतना प्रदूषण है कि शाम तक सांस लेना मुश्किल हो जाता है। जो इन समस्याओं की तरफ ध्यान देगा उसे ही वोट किया जाएगा। युवा अभिषेक ने कहा कि नाला यहां का प्रमुख समस्या है। जब भी बरसात होती है लोगों के घरों में पानी भर जाता है।लोग दावे तो बहुत करते हैं जो काम करने वाला होगा उसी को वोट दिया जाएगा। युवा पंकज पांडेय ने कहा कि पार्टी पर नहीं कर्मठ प्रत्याशी एवं साफ छवि वाले को ही वोट दिया जाएगा।जबकि दिलीप प्रजापति ने कहा कि कस्बे एवं आसपास के शामिल गांवों को बिजली,सड़क से जोड़ा जाए। पटरी दुकानदारों के लिए जो काम करेगा हमारा वोट उसी को जाएगा।