{"_id":"5c4f49babdec2273a5196333","slug":"181548700090-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर करे मेहनत: संगीता सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर करे मेहनत: संगीता सिंह यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा (मऊ)। मझवारा कस्बे के ग्रामसभा लखनीमुबारकपुर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव सोमवार को हर्षोउल्लास से मनाया गया। जिसमें छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि संगीता सिंह ने छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए पहले लक्ष्य निर्धारित करने फिर उसे प्राप्त करने के लिए जीतोड़ मेहनत करने की बात कही।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संगीता सिंह यादव तथा सपा नेता विजय यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के संरक्षक रामकृत यादव ने बच्चों से महर्षि दयानंद के विचारों को जीवन में उतारने तथा उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विजय यादव, आरके यादव, हरिंद्र कुमार यादव, सीमा यादव, अरविंद गिरि, जयनारायण यादव, सुबाष भारद्वाज, जुबेर खान सहित छात्र और उनके अभिभावक मौजूद रहे।