{"_id":"5c19335bbdec2256cc1bd5ff","slug":"181545155419-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम के धमकते ही अधिकारियों ने चलाया पंप कैनाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम के धमकते ही अधिकारियों ने चलाया पंप कैनाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिल्ट सफाई के नाम पर लगातार 45 दिन से बंद चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर मंगलवार को आखिरकार जद्दोजहद के बीच चालू हो गई। नहर में पानी आते ही किसान गेहूं की सिंचाई के लिये दौड़ पड़े। शासन से आई जांच टीम ने नहर को देर से चालू करने की जांच पड़ताल किया।
दोहरीघाट पंप कैनाल से हजारों हेक्टेयर उपजाऊ जमीन की सिंचाई की जाती है। लगातार तीन नवंबर से सिल्ट के सफाई के नाम पर नहर बंद चल रही थी। किसान नहर चालू होने की आस में अपने खेतों की भराई नहीं कर पाए थे। जिससे गेहूं की बुआई पिछड़ गई। किसानों को फसल पर विपरीत असर पड़ने की चिंता सता रही थी। नहर में पानी छोड़े जाने से किसानों की बांछे खिल गई। नहर न चलने को लेकर जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित कर दी थी। 45 दिनों से सिल्ट सफाई के नाम पर नहर बंद करने के मामले में शासन ने गंभीरता से लिया। नहर चालू होने में हो रही देरी को लेकर शासन से आई जांच टीम के आने की भनक सिंचाई विभाग के अधिकारियों को हुई तो आनन फानन में नहर को मंगलवार को चालू करा दिया गया। पंप कैनाल नहर के अवर अभियंता अश्विनी कुमार ने बताया कि सिल्ट सफाई होने के बाद तीन पंप पहले दिन चलाए गए हैं। धीरे-धीरे नहर पूरी क्षमता से चलने लगेगी।