फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शीतलहर का बढ़ा प्रकोप, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

शीतलहर का बढ़ा प्रकोप, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव

Tue, 11 Dec 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर का बढ़ा प्रकोप, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जल रहे अलाव
ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। दिन में हल्की धूप होने से सभी कांपते नजर आए। वहीं सुबह और शाम में गलन के बाद भी जिला प्रशासन तथा नगरपालिका की तरफ से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया गया। खरपतवार एकत्र कर लोग अलाव जलाते देखे गए।
विज्ञापन

नगर सहित जिले विभिन्न इलाकों में ठंड के साथ ही शीतलहर भी बढ़ गया है। धनी वर्ग लोग तो विद्युत संयंत्रों से किसी तरह बीता ले रहे हैं, लेकिन गरीबों के लिए कष्टदायक साबित हो रहा है। सुबह से बदली होने से हल्की धूप होने के चलते लोग अपने शरीर को जैकेट, स्वेटर से ढके रहे। शाम होते ही गलन बढ़ जा रही है। ठंड के खौफ से पटरी दुकानदार भी शाम होते ही अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोग तथा ट्यूशन पढ़ने वाले छात्रों को ठंड में आना जाना भारी पड़ रहा है। शीतलहर बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से जिला अस्पताल, ब्रह्मस्थान, गाजीपुर तिराहा, बाल निकेतन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई गई। रिक्शाचालक व खुले आसमान तले जीवन यापन करने वाले गरीब तबके के लोग ठिठुर कर जीवन यापन करने को विवश हैं। लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की मांग की है। उधर, नगर स्थित जिले के विभिन्न इलाकों के बाजारों में रूई, रजाई, कंबल से लेकर गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर बिक रहे महंगे गर्म कपड़ों की अपेक्षा फुटपाथ पर लगी दुकानों पर खरीददारों की ज्यादा भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed