{"_id":"5c0bf8e9bdec22414a2afec4","slug":"181544288489-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त पोल, 6 गांवों में बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त पोल, 6 गांवों में बिजली आपूर्ति
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के दिघेडा गांव में शनिवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। इसकी वजह से 6 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बताया जा रहा है कि सफेद बालू से लदा एक ट्रक दिघेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। ट्रक के पलटने पर उसमें सवार चालक और क्लीनर घायल अवस्था में ही मौके से फरार हो गए। गांव के मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उधर पोल टूटने से दिघेड़ा, चचाईपार, फतहपुर तालचवर, बदनपुरा नरहरपुर गांवो में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस बाबत एसडीओ मुकेश कुमार ने घटना की जानकारी संज्ञान में होने की बात कहते हुए आगामी 24 घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल की बात कही। ब्यूरो