{"_id":"5b955e7c867a557f6a2a2eb5","slug":"181536515708-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर अब कांग्रेस ने किया भारत बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर अब कांग्रेस ने किया भारत बंद का एलान
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर दिन डीजल और पेट्रोल की कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों, सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह बंद का समर्थन करें। बंद सुबह 9 से दिन में 3 बजे तक जारी रहेगा। इसे लेकर रविवार को नगर के बकवल स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर कर के जरिए 11 लाख रुपये की ‘लूट’ की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा मोदी सरकार पेट्रोल पर 28 रुपये और डीजल में 27 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है। गैस सिलिंडर को दो गुना कर दिया गया। बताया कि नगर में तीन अलग-अलग जगहों से जुलूस निकालकर विरोध जताया जाएगा। जिसमें सदर चौक से रोडवेज तक, पार्टी कार्यालय से गाजीपुर तिराहा तक और आजमगढ़ मोड़ से मिर्जाहादीपुरा तक जुुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा घोसी, कोपागंज, चिरैयाकोट, रतनपुरा, मुहम्मदाबाद गोहना , मधुबन सहित सभी ब्लाकों में कांग्रेसी कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए दुकानदारों से दुकानें बंद कराने की अपील करेंगे। बैठक में रवींद्रनाथ त्रिपाठी, राजकुमार राय, माघवेंद्र बहादुर सिंह, सुशील कुमार चौधरी, अरूण कुमार, संजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सार्वजनिक स्थानों पर तैनात होगी फोर्स
भारत बंद पर आरएएफ, पीएसी और पुलिस के हवाले होगा जिला
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। डीजल और पेट्रोल मूल्य की कीमतों में भारी उछाल से जनता को होने वाली दिक्कतों के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा किए गए भारत बंद के अह्वान पर जिला और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ-साथ जिले में आरएएफ के साथ पीएसी की तैनाती की जाएगी। देर शाम पुलिस प्रशासन ने इसका खाका तैयार भी कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंदी के मद्देनजर जिले में संवेदनशील स्थानों का चयन करके उसके अनुसार फोर्स की तैनाती करने की योजना तैयार की गई है। इस दौरान एक कंपनी आरएएफ की इन स्थानों पर तैनात की जाएगी। इसमें जिला मुख्यालय के साथ सभी चारों तहसील मुख्यालयों को शामिल किया गया है। जिला मुख्यालय पर सार्वजनिक स्थानों पर मसलन रोडवेज, रेलवे स्टेशन और अन्य सरकारी संस्थानों पर फोर्स तैनात की जाएगी। इसके अलावा पुलिस की क्यूआरटी और रिजर्व फोर्स की भी बंदी में ड्युटी लगाई गई है। इसमें पुलिस में हुई नई भर्ती के रंगरुट भी शामिल है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बंदी के मद्देनजर सभी सर्किल अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में चक्रमण कर नजर रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र में गश्त करेंगे। बोले जिला मुख्यालय के साथ मधुबन, घोसी और मुहम्मदाबाद के साथ रतनपुरा बाजार, कोपागंज को पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में चिन्ह्ति किया है।