फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   वैवाहिक बंधन में बंधे 21 जोड़े

वैवाहिक बंधन में बंधे 21 जोड़े

Mon, 19 Mar 2018 11:31 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
वैवाहिक बंधन में बंधे 21 जोड़े
घोसी(मऊ)। सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र देवाश्रम के तत्वावधान में किसान सहकारी चीनी मिल के समीप रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 21 जोड़े सनातन पद्धति से अग्नि को साक्षी मानकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। आयोजक अवधेश बागी के साथ लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद देने के साथ उपहार दिया। इस अवसर पर लोकगीत कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी ने कहा कि मेरे द्वारा कई वर्षों से सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी आप सभी के सहयोग से कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का मकसद गरीब लोगों को प्रेरित करना है कि वे दहेज के चलते अपनी पुत्रियों की शादी गलत जगह न कर सकें। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल ने कहा कि अवधेश बागी का यह कार्यक्रम तारीफ के काबिल है। यही नहीं बागी के गांव के गरीब की मृत्यु पर उसके क्रियाकर्म की व्यवस्था के साथ उसको कंधा देना अतिसराहनीय कार्य है। इस तरह के सामाजिक कार्य प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभय प्रताप सिंह, फागु सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, वंश बहादुर यादव, हरिंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार यादव, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed