{"_id":"5a8da44d4f1c1bef7b8b8abe","slug":"181519232077-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल परिसर में साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल परिसर में साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। ब्लाक मुख्यालय के पलिया स्थित बाबा भृगु महाविद्यालय का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन बुधवार को प्राथमिक विधालय बकरी पलिया में किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान बृजनरायण दुबे ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
शिविर में पहले दिन एनएसएस कैड्टस द्ववारा स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। इस दौरान एनएसएस कैड्टस ने मौजूद ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सदैव समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव की भावना से कार्य करना चाहिए, साथ ही शिविर के दौरान अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की कोशिश करना चाहिए। जिससे शिविर के आयोजन के मूल उदेश्य को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक रामविलास दुबे,कार्यक्रम अधिकारी नवीन कुमार सिह,देवेंद्र सिह,रामलाल,संजय तिवारी,इसरावती यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे। इसी क्रम में इंदारा कस्बे के शिवानंद महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधक रामानंद यादव ने किया । शिविर में पहले दिन एनएसएस कैड्टस ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण मुद्दे को लेकर जानकारी देने के साथ जागरूक किया।