{"_id":"5a4a7cab4f1c1bc5668b8531","slug":"181514831019-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता से बदल सकती है समाज की तस्वीर:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता से बदल सकती है समाज की तस्वीर:एसपी
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नववर्ष के पहले दिन जायसवाल युवा मंच की तरफ से नगर के मुसर्रदह मोड़ स्थित वनवासी बस्ती में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवी संस्था शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह उपस्थित रहें।
नववर्ष के प्रथम दिन सोमवार को लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में मुसहर बस्ती के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें कंबल वितरित किया गया। इस दौरान उन्हें शराब न पीने के लिए प्ररित किया गया। मकर सक्रांति के मद्देनजर त्यौहार मनाने के लिए मुसहर बस्ती में रहने वालों को लाई, गट्टा, के साथ कपड़े, जूते, ब्रश, मंजन भी वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बस्ती के लोगों को नशा न करने पर बल दिया। साथ ही शराब छोड़ने वाले दो लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बस्ती के लोगों को पुलिस मित्र बनाकर विशेष पुलिस अधिकारी का कार्ड भी वितरित कराया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों का विकास भी एक धर्म ही माना जाता है। ऐसे में यदि सभी सक्षम लोग अपने आसपास के लोगों के अपने जीवनचर्या के लिए जागरूक करें तो पूरे समाज की तस्वीर बदली जा सकती है। डॉ. संजय सिंह ने बस्ती से चिंहित लोगों को स्वास्थ्य कार्ड बनाकर दिया, साथ ही बस्ती को एक वर्ष के लिए गोंद लिया। इस अवसर पर डॉ सुजीत कुमार सिंह, जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, अजीत कुमार सिंह, महेंद्र जायसवाल, प्रदीप सिंह, सचिंद्र नाथ सिंह, प्रदीप जायसवाल, पीयूष जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, एके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।