{"_id":"5a3bf8674f1c1b8b688b9f24","slug":"181513879655-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत महमूदसराय ईंट-भट्ठे पर अवैध रूप से बन रही कच्ची शराब की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने गुरूवार को छापेमारी किया। पुलिस ने यहां से 110 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ बनाने में प्रयुक्त होने वाले नौशादर, फिटकरी, यूरिया आदि व शराब बनाने वाले अन्य उपकरण बरामद किया । पुलिस ने इस दौरान इस धंधे में संलिप्त दो भट्ठा मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस धंधे को संरक्षण देने में संलिप्त भट्ठा मालिक पुलिस पकड़ में नहीं आ पाया। पुलिस ने इंट भट्ठा स्वामी सहित तीनों के खिलाफ सम्बंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत महमूदसराय गांव के हकमुल्ला के ईंट-भट्ठे पर अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब की भनक लगते ही गुरूवार की सायं थाने के उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में कांस्टेवल धर्मेन्द्र सिंह, रितेश राय, रवि साहू की टीम के साथ गुरुवार की शाम दबिश दी।भट्ठे पर बन रही अपमिश्रित 110 लीटर शराब व उत्पादन में प्रयुक्त होने वाले नौशादर, यूरिया, फिटकरी, नमक आदि अन्य उपकरण को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा रहा।ईंट भट्ठे से पकड़े गये कारोबारियों में मजदूर रामरूप गोंड निवासी महमूदपुर मठिया थाना भीमपुरा (बलिया) व गुड्डू प्रसाद निवासी ताजपुर बलुआ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिए गए। जबकि कारोबार को संरक्षण देने वाला भट्ठा मालिक पुलिस के हाथ से बच निकला। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन