{"_id":"59d5297a4f1c1ba1538b59a4","slug":"181507142010-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से कर ली आनलाइन खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से कर ली आनलाइन खरीददारी
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदवासराय। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सियाबस्ती निवासी एक युवक के खाते से लगभग 50 हजार रुपये निकालकर आनलाइन खरीददारी का मामला सामने आया है। युवक ने इसकी तहरीर कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना में दी है।
पीड़ित युवक रामचंद्र पुत्र रामाश्रय मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सियाबस्ती गांव का निवासी है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उसका खाता है।पीड़ित रामचंद्र केे मुताबिक खाते से विगत कई दिनों में 50 हजार रुपये की आनलाइन खरीददारी कर पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है। इस घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह बैंक पहुंचने पर हुई। बताया कि आवश्यकता के अनुसार रुपये निकालने के लिए विड्राल भरा तो कैशियर ने बताया कि खाते में पांच सौ पचास रुपये मात्र शेष हैं। इनके खाते से 17 सितंबर से 29 सितंबर के बीच 63 हजार 841रुपये तक की निकासी की गई है। खाते से 17 सितंबर को यह सुन अवाक रह गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।