{"_id":"59690e5d4f1c1b8c6a8b46ec","slug":"181500057181-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश से लूट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश से लूट की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरायलखंसी थाने में गुरुवार को एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश से स्कूटी और 2800 रुपया लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज मामले में पीड़ित ने दो लोगों को नामजद किया। दोनों आरोपी बिहार राज्य के निवासी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाला राजीव कुमार सिंह पुत्र सियाराम सिंह मूलरुप से बिहार राज्य के पटना जिले के बेहटा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का निवासी है। मऊ में वह शहर कोतवाली क्षेत्र के कल्पनाथपुरम मुहल्ले में रहता है। पीड़ित ने लूट की दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बिहार प्रांत के आरा जिले के धनगांवा थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र सिह पुत्र रामानंद सिंह, भोला सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह और एक अज्ञात को आरोपित किए। पीड़ित के अनुसार बीते 28 मार्च को वह घर से निकला। जैसे ही नरईबांध मुहल्ले में पहुंचा, तभी नामजद आरोपी उसके पास आए और तमंचे से भयभीत कर उसकी स्कूटी और जेब में मौजूद 2800 रुपया छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस उसकी तहरीर पर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर वह कोर्ट की शरण गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज किया है।