{"_id":"595bd7e94f1c1bf9138b45b3","slug":"181499191273-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ से अधिक गांवों में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ से अधिक गांवों में बिजली नहीं
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। तेज बारिश और हवा चलने से जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों के विद्युत उपकेंद्रों में आए फाल्ट व तार टूटने से सोमवार को जो 100 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वह मंगलवार को भी देर रात तक नहीं आई थी। साथ ही लगातार हुई बरसात से बहुत से लोगों के घरों में पानी घुस गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश से समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार तेज बारिश व हवा के चलते एलटी लाइन पर पेड़ की डाल गिर जाने से आए फाल्ट से मंगलवार को क्षेत्र के पिपरीडीह, भार, रैकवारडीह, खरगजेपुर, उस्मानपुर सहित एक दर्जन गांवों में दिन भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश के चलते आटा चक्की, आदि बंद रहा।
अमिला संवाददाता के अनुसार बारिश के चलते 11 हजार का तार टूट कर गिर गया। इसके चलते बड़राव ब्लॉक अंतर्गत बसावनपुर, खनिगह, बुद्धिकापुरा, हवाकापुरा, रकबा, अमिला पूर्वी चौक आदि पुरवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। इस संबंध में संतोष कन्नौजिया, प्रभात शर्मा, पवन प्रजापति, शमसाद अहमद, सूरज गोड़, संतोष यादव, आशीष यादव, संदीप ने अविलंब विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस बाबत बिजली विभाग के एसडीओ घोसी परशुराम ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सूरजपुर संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट विकास खंड अंतर्गत सूरजपुर उप डाकघर के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फूंक जाने से चकउथ, इब्राहिमाबाद, सूरजपुर के सैकड़ों घरों की बिजली नहीं है। इस संबंध में अखिलेश मद्धशिया, गुड्डूू गुप्ता, रामधार गुप्ता, पूर्व प्रधान सुरेश कन्नौजिया, प्रभाकर उपाध्याय का कहना है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अविलंब बहाल किया जाए। रानीपुर संवाददाता के अनुसार विद्युत उपकेंद्र रानीपुर में आए फाल्ट से उपकेंद्र से संबद्ध 70 गांवों में सोमवार से ही विद्युत आपूर्ति ठप है।