{"_id":"5bd5f8d4bdec2269543143ab","slug":"171540749524-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण कार्य के चलते परदहां ब्लॉक क्षेत्र के ताजोपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध पांच गांवों में नौ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल रहने से सिंचाई कार्य सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ा।
बढुआगोदाम से ताजोपुर तक फोरलेन निर्माण कार्य के चलते विद्युत उपकेंद्र ताजोपुर से संबद्ध पनियरा, कोटवां, कहिनौर, कटरा सहित पांच गांवों की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 बजे से रात आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके चलते सिंचाई कार्य तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ा। शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पवन तिवारी ने बताया कि फोरलेन निर्माण के चलते विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।