{"_id":"5a85d4a14f1c1b462c8b8198","slug":"171518720161-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ई में दीपक से लगी आग, हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ई में दीपक से लगी आग, हजारों का सामान राख
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के लौवासाथ गांव निवासी एक व्यक्ति की रिहायशी मड़ई में रोशनी के लिए जलाए गए दीपक से आग लग गई। आगलगी की इस घटना में मड़ई में रखा करीब छह हजार रुपया नकद और हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया।
मधुबन थाना क्षेत्र के लौवासाथ गांव निवासी बुद्वी साहनी पुत्र विंधाचल साहनी और उसके परिजन बुधवार की रात भोजन करने के बाद सो गए। इसी दौरान मड़ई में उजाले के लिए जलाए गए दीपक के लौ से मड़ई में आग पकड़ ली। इससे मड़ई में आग लग गई, जो कि देखते देखते ही पास में बनी एक दूसरी मड़ई को अपने चपेट में ले लिया। वहीं मड़ई में आग देखकर सोए परिजन आनन फानन में बाहर निकले ओर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में मड़ई में रखा 6 हजार नकदी समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।