फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जहरखुरानों ने रेल यात्री को लूटा

जहरखुरानों ने रेल यात्री को लूटा

Mon, 18 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानों ने रेल यात्री को लूटा
बढ़ुआगोदाम । दुबई से कमाकर दिल्ली से कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे यात्री को रविवार को जहर खुरानों ने कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। यात्री को बेहोशी हकी हालत में देखकर जीआरपी आजमगढ़ ने युवक के घर वालों को फोन किया। परिजनों ने उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क ोतवाली क्षेत्र के गोलवार टोला निवासी बीरू प्रसाद (36)बालेश्वर तीन साल पहले दुबई गया था। बीरू दुबई से दिल्ली आया और वहां से कैफियात एक्सप्रेस से घर आ रहा था। इसी दौरान जहरखुरानों ने उससे दोस्ती कर ली और कोई जहरीला पदार्थ उसे खिला दिया। बीरू के बेहोश हो जाने के बाद उसके गले की सोने की चेन, दो कीमती मोबाइल सामानों से भरे दो बैेग दस हजार रुपयों की इंडियर क रेंसी आदि सब कुछ लेकर जहर खुरान चले गए। ट्रेन जब आजमगढ़ पहुंची तो बर्थ पर बेाहेशी की हालत में पड़े युवक को जीआरपी के जवानों ने देखा। उसकी जेब में मिले आई डी कार्ड डी मदद से जीआरपी ने उसके घर वालों को सूचना दी। परिजनों ने पहले बीरू को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। लेकिन वहां उसकी स्थिति में सुधार न होते देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed