{"_id":"59c2ad0b4f1c1b7d688b5a44","slug":"171505930507-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर का कंप्यूटर खराब होने से नहीं हो सका कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर का कंप्यूटर खराब होने से नहीं हो सका कामकाज
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। क्षेत्र के सेमरीजमालपुर स्थित उप डाकघर का कंप्यूटर बुधवार को खराब होने से लेन देन का कार्य ठप रहा। इससे खाताधारकों को बैरंग लौटना पड़ा।
सेमरीजमालपुर स्थित उपडाकघर में हजारों खाताधारक हैं। इसके साथ ही 20 शाखा डाकघर संबद्ध हैं। इसके बाद भी यहां विभाग की तरफ से एक ही कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया है। बुधवार को कंप्यूटर खराब होने से लेन देन सहित अन्य कार्य बाधित रहा। दूर दराज से आए उपभोक्ता तथा खाताधारक घंटों कंप्यूटर ठीक होने का इंतजार करते रहे। मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा। इस संबंध में खाताधारक बृजभान यादव, सुनीता देवी, कनकलता सिंह का कहना है कि खाता में पैसा रहने के बाद भी नहीं मिला। नवरात्र पर्व के मद्देनजर पैसा की जरूरत थी अब अधिक ब्याज पर कर्ज लेना पड़ेगा। डाकघर में अव्यवस्था का बोलबाला रहता है। आज पूरा दिन बेकार चला गया।इस बाबत उप डाकघर के सब पोस्टमास्टर पीके चौरसिया का कहना था कि विभाग की तरफ से एक ही कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया है। तकनीकी खामी आ जाने से कामकाज बाधित रहा। मरम्मत कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। ब्यूरो