मऊ। मंगलवार को अलग अलग कोविड-19 जांच में 17 संक्रमित मरीज मिले। इसमें एक महिला जिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। वहीं 14 मरीज मंगलवार को ठीक होकर घर लौटे। अब कुल मरीजों की संख्या 2570 पहुंच गई। इसमें 2340 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1246 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें पांच जबकि लैब से आए 656 रिपोर्ट में आठ और चार ट्रनाट जांच में संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में एक महिला जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्यकर्मी, सहरोज से एक, हरदासपुर से दो, कटवास से एक, दपेहदी से एक, पलिया से एक, सहादतपुरा से एक, इमिलया से एक, अमारी खुर्द से एक, बलिया मोड़ से एक, कुर्थीजाफरपुर से एक, कपरिया मलिक से एक सहित 17 मरीज मिले हैं। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2570 पहुंच गई। इसमें 2340 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 197 सक्रिय मरीज हैं, जिनका उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है। बताया कि अब तक 75 हजार 574 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया है। इसमें 1470 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 49 हजार 667 लोगों का सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। इसमें 45 हजार 840 की रिपोर्ट मिल चुकी है जिसमें 43 हजार 845 निगेटिव है। जबकि 3 हजार 827 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।