{"_id":"60a696818ebc3e5fbd677a3a","slug":"162-villages-in-the-district-will-not-be-able-to-take-oath-mau-news-vns5904897164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 162 गांवों के प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 162 गांवों के प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ ग्रहण
विज्ञापन
मऊ। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को जल्दी ही शपथ दिलाई जा सकती है। इस शपथ ग्रहण में जिले के कुल 671 ग्राम पंचायतों में से केवल 506 ग्राम प्रधान ही शपथ ले पाएंगे। शेष 162 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। गांवों में दो तिहाई अथवा इससे अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह जाने की वजह से इन ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया है।
ग्राम पंचायतों में दो तिहाई अथवा इससे अधिक सदस्यों के पद रिक्त रहने से कोरम केेे अभाव में 162 ग्राम प्रधान फिलहाल शपथ ग्रहण से वंचित रह जाएंगे। वंचित गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के चयन के बाद ही पंचायतों का गठन होगा और प्रधान शपथ ग्रहण कर पाएंगे। रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव अगले महीने के पहले सप्ताह में हो सकता है। इसमें कम से कम एक महीने का समय लग सकता है। इसके बाद ही शेष बची ग्राम पंचायतों का गठन हो सकेगा और ग्राम प्रधान शपथ ले सकेंगे।
जनपद के कुल नौ ब्लाकों में कुल ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 671 है। इन ग्राम पंचायतों में कुल ग्राम पंचायत सदस्यों की 8409 है। ग्राम पंचायतों के सामान्य चुनाव में प्रधान प्रत्याशियों ने गाम पंचायत सदस्यों के चुनाव को महत्व नहीं दिया जिले के नौ ब्लाकों में 2303 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए। लिहाजा 162 ग्राम पंचायतों ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या दो तिहाई पूरी नहीं हो सकी। जिले की 506 ग्राम पंचायतें ही ऐसी हैं जिनमें कोरम पूरा होने से प्रधान अपने पद की शपथ ले पाएंगे। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव जून के पहले सप्ताह में कराए जा सकते हैं। फिर भी इस पूरी प्रक्रिया में एक महीने का समय लग सकता है। इस संबंध में डीपीआरओ घनश्याम सागर का कहना है कि ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रहने के चलते पंचायती राज अधिनियम के अनुसार 162 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा और इन गांवों के प्रधान अन्य 506 प्रधानों के साथ शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। तीन नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का निधन हो गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह जाने से वंचित गांवों की ब्लाकवार संख्या
ब्लाक कुल गांव संगठित गांव असंठित गांव
कोपागंज 77 52 25
घोसी 72 50 22
बड़रावं 72 53 19
दोहरीघाट 74 54 20
फतेहपुर मंडाव 78 50 22
मुहम्मदाबाद 83 61 22
रानीपुर 87 77 10
रतनपुरा 77 66 11
परदहा 51 40 11
योग 671 506 162
नोट- तीन नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का निधन हो चुका है। इन गांवों में उप चुनाव कराने की प्रकिया बाद में अपनाई जाएगी।