{"_id":"5c704423bdec22736a76a2b1","slug":"161550861347-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से मिला फल सब्जी व्यापारी सेवा संगठन का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से मिला फल सब्जी व्यापारी सेवा संगठन का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फल सब्जी व्यापारी सेवा संगठन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद युनुस ने कहा कि प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से बिना कोई नोटिस दिए ही दो माह के लिए सब्जी मंडी परिसर खाली करने को कहा जा रहा है। आगामी लोक सभा चुनाव 2019 में ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली को समझाए जाने के लिए नवीन कृषि मंडी को प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। जिससे बुजुर्ग किसानों, मजदूरों व छोटे-बड़े व्यापारियों को परेशानी होगी।
इस संबंध में डीएम तथा प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया। यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी क्रम में भोला प्रसाद सोनकर ने कहा कि नवीन कृषि मंडी के अंदर फल एवं सब्जी का मुख्य रूप से व्यापार होता है। इन व्यापारियों से छोटे-छोटे दुकानदार फल एवं सब्जियां खरीदकर पूरे जिले में बेचते हैं। मंडी के अंदर स्थानीय किसान भी अपनी सब्जियों को लेकर आते हैं और सब्जियों को बचने के बाद अपने परिवार की रोजी-रोटी का इंतेजाम करते हैं। मंडी के अंदर सैकड़ों की संख्या में मजदूर, पल्लेदार, ठेला पर सब्जी ले आने और ले जाने वाले गरीबों की रोटी का इंतेजाम यहीं से होता है। नवीन कृषि मंडी को प्रशिक्षण केंद्र तथा मतदान केंद्र बनाए जाने की स्थिति में छोटे गरीब बुजुर्ग किसानों की लागत डूब जाएगी और उनका परिवार भुखमरी का शिकार हो जाएगा। इस अवसर पर सुरेश, रमेश कन्नौजिया, हाजी रिजवान अहमद, सोफियान अहमद आदि उपस्थित रहे।