{"_id":"5c509a6bbdec224a3d3fd8f6","slug":"161548786283-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक चालक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर/बढुआ गोदाम । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के महासो मोड़ के पास सोमवार की रात नौ बजे के करीब कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक और कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रानीपुर थाना क्षेत्र के महासो गांव निवासी रामाशीष (35) पुत्र स्व. वासुदेव यादव सोमवार की रात में मऊ से वापस घर लौट रहा था। अभी वह महासो मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही अनियंत्रित कार की बाइक सवार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के साथ कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने कार के नंबर के आधार पर तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।