{"_id":"5bd88fc6bdec2269c41f4b43","slug":"161540919238-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध खोला मोर्चा
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर मंडाव। विकास खण्ड फतहपुर मण्डाव के अन्तर्गत दुबारी गांव में प्रधान के द्वारा विकास कार्यो व सरकारी योजनाओ में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लोक तंत्र सेनानी कल्याण परिषद के प्रदेश सचिव शिवशंकर उपाध्याय के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। गांव वालों ने राज्यपाल को संबोधित उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि ग्राम प्रधान रंजना सिंह के द्वारा आवास, शौचालय निर्माण, विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पात्र गृहस्थी सहित ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों को कराने में व्यापक अनियमितता बरती गयी है। इस कारण ग्राम सभा के धूस, मनमन का पुरा, दुबारी दलित बस्ती, नई बस्ती के साथ आधा दर्जन पुरवों में निवास करने वाले काफी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित रह गये हैं। प्रदर्शन कारियों ने ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों की जांच कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांगें नही मानी गई तो वे आंदोलन तेज करने को विवश होंगे। उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। इस अवसर पर अंजुम आरा ,अशरफी देवी ,सुदमिया ,रामदुलारे ,राजेश कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, ललिता देवी, आशा देवी, ममता देवी, गुड़िया आदि रहे।