फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कर्बला में अली असगर की सबसे बड़ी शहादत

कर्बला में अली असगर की सबसे बड़ी शहादत

Fri, 26 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कर्बला में अली असगर की सबसे बड़ी शहादत
घोसी। कोपागंज के मोहल्ला फुलेलपूरा स्थित सदर इमाम बारगाह में 14 सफर बुधवार की रात आठ बजे अंजुमन अतफाले हुसैनी की ओर से शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इमामे हुसैन के पुत्र अली असगर की याद में हुए इस आयोजन में खासी संख्या में अजादारों ने शिरकत की।
विज्ञापन

शब्बेदारी से पूर्व हुई मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना हसन रजा ने कहा कि कर्बला के मैदान में सबसे बड़ी शहादत अली असगर की है, क्योंकि यह बच्चा उम्र में सबसे छोटा था। सिर्फ 6 महीने के अली असगर को इमाम हुसैन खुद अपने हाथों में लेकर जालिमों के सामने गए और कहा यजीदी फौज अगर तुम्हारी नजर में मैं गुनहगार हूं तो इस मासूम बच्चे ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है। बावजूद यजीदी फ़ौज ने मासूम अली को तीन फल के तीर से शहीद कर दिया। कर्बला का यह बयान सुनकर मजलिस में मौजूद हर अजादार रो पड़ा। संचालन हैदर अब्बास हैदरी ने किया।
विज्ञापन

शब्बेदारी मे दूर दूर से आई अंजुमनों ने नोहा मातम किया। अंजुमन अतफाले हुसैनी कोपागंज के साहबे बयाज के नौहे ‘खून भरी दास्तां का मातम है हुरमुला ने जिसे शहीद किया ये उसी बे जुबाँ का मातम है’सुन कर हर अजादार की आँखे नम हो गई। रात करीब दो बजे तक सदर इमामबारगाह शब्बेदारी होती रही। इस दौरान रिजवान हाशमी,जीशान हैदर, शमशीर अली, अली अब्बास, महबूब अली, मीसम अली समेत काफी संख्या में अजादारों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed