{"_id":"5b5211d04f1c1bc57a8b5763","slug":"161532105168-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश नहीं
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। सरालखंसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम, कहिनौर, महलीपुर, कोटवां उस्मानपुर, सुवराबोझ, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, बबुआपुर, सिंहाव, मंसड़ी समेत विभिन्न गांवों में रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा। इन गांवों में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली लगा कर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
पुलिस, राजस्व और प्रशासन की मिली भगत से मिट्टी खनन का कार्य बेरोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से खुदाई करके ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी बेच रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने इस बाबत तहसील व पुलिस प्रशासन से शिकायत भी किया, लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है। अवैध रूप से खनन के बाद मिट्टियां लेकर रोड पर चलने वाले ट्रैक्टर चालकों की रफ्तार इतनी तेज है कि अक्सर हादसे भी होते हैं। इस बाबत उप जिलाधिकारी अनूप कुमार का कहना है कि इस समय मिट्टी खनन की रायल्टी समाप्त हो चुकी है। यदि ग्रामीण क्षेत्रो में मानक के विपरीत मिट्टी की खुदाई हुई है या इस समय चोरी छिपे मिट्टी का खनन किया जा रहा है तो इसे देखा जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कर कारवाई की जायेगी।