फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अदरी- मझवारा मार्ग की मरम्मत के लिए डीएम से मिले लोग

अदरी- मझवारा मार्ग की मरम्मत के लिए डीएम से मिले लोग

Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अदरी- मझवारा मार्ग की मरम्मत के लिए डीएम से मिले लोग
मऊ। जिले के अदरी-मझवारा मार्ग में सेमरी जमालपुर गांव के पास दो किमी जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य कराने की मांग को लेकर सोमवार को सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल स्वामीनाथ राय के नेतृत्व में एक दल डीएम प्रकाश बिंदु को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जर्जर मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि दशकों पहले बनी सड़क का मरम्मत नहीं होने से दो किमी तक सड़क जगह-जगह उखड़ चुकी है। यहीं नहीं एक-एक फीट की दूरी के अंतराल पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। मरम्मत कार्य के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी सौंपा गया। लेकिन इस बावत कोई प्रयास नहीं किया गया। सड़क के मरम्मत कराने की मांग को लेकर सर्वदलीय का गठन किया गया। सर्वदलीय प्रतिनिधियों ने सड़क का मरम्मत शुरू न होने पर संघर्ष करने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में सपा के श्रवण कुमार, बसपा के उदयभान भारती, कांग्रेस के राष्ट्र कुंवर सिंह, रामजपति पांडेय, राना खातुन, शशीकांत राय और सेमरी गांव के रमाशंकर राय, डॉ. विश्वनाथ राय, सुभाषचंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed