फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मनरेगा से निजी पोखरी की खुदाई कराने का मामला उजागर

मनरेगा से निजी पोखरी की खुदाई कराने का मामला उजागर

Tue, 27 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा से निजी पोखरी की खुदाई कराने का मामला उजागर
मऊ (नदवासराय)। विकास खंड कोपागंज अंतर्गत फतहपुर ताल नरजा में निजी पोखरी की जेसीबी से हुई खुदाई के बाद ग्राम प्रधान द्वारा फर्जी तरीके से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इसमें ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा मजदूरों के नाम पर 279966 रुपये मस्टरोल बनाकर सरकारी धन हजम कर लिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने तहसील दिवस में अर्जी दी। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। जांच शुरू होने से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक कोपागंज के ग्राम पंचायत फतहपुर ताल नरजा की ग्राम प्रधान संगीता देवी अपने ससुर चंद्रिका पुत्र तिनभारी गाटा संख्या 472 व अपने बड़े ससुर चंद्रदेव पुत्र तिनभारी गाटा संख्या 471 की व्यक्तिगत पोखरी की जेसीबी से खुदाई करवाई। उसके बाद उसी पोखरी पर मनरेगा योजना के तहत 16 जून 2016 से 17 दिसंबर 2016 तक मस्टरोल संख्या 07 से रू0 139548/- व मस्टरोल संख्या 12 से रू0 140418/- फर्जी तरीके से जॉबकार्ड धारकों का नाम डालकर इनके खाते से पैसा उतार लिया। मामले की जानकारी होने पर शिकायतकर्ता सूर्यनारायण ने गत 20 जून को आयोजित तहसील दिवस में शिकायत दर्ज करायी। शिकायती पत्र के मुताबिक जवाहिर पुत्र अयोध्या जॉबकार्ड सं0 ‹‘ 56.005.022.001ध्406 जिनकी साईकल की दूकान है। इसी प्रकार यशोदा पत्नी बंशीधर जॉबकार्ड सं0 279, बेबी गुप्ता पत्नी विरेन्द्र जॉबकार्ड संख्या 496, लालसा पत्नी रामजीत जॉबकार्ड संख्या 476, मनसा पत्नी धनेश जॉबकार्ड संख्या 409, सोनिया पत्नी बालकिशुन जॉबकार्ड संख्या 475 आदि जॉबकार्ड धारक हैं । इसी तरह ग्राम पंचायत फतहपुर ताल नरजा में 464 जॉबकार्ड धारक हैं जिसमें अधिकतम जॉब कार्डधारक एलआईसी एजेंट, बिजनेसमैन, सरकारी पेंशनर, ठेकेदार आदि लोगों के बने है। इस बाबत मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed