फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 thousand snatched from bus operator

बस परिचालक से 16 हजार की छिनैती

Wed, 16 Mar 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
16 thousand snatched from bus operator
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला के पास बुधवार की दोपहर काशी डिपो की बस के चालक तथा परिचारक से बस से उतरे दो सवारियों ने अपने चार साथियों के साथ मारपीट कर 16 हजार छीन लिए। परिचालक के छह लोगों के विरुद्ध तहरीर देने पर पुलिस जांच में जुटी है। काशी डिपो यूपी 78 एफसी 7348 के चालक श्याम नरायण तथा परिचालक प्रकाश यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बस लेकर गोरखपुर के लिए निकले थे। बस में वाराणसी से 46 यात्री सवार हुए थे, वहीं मऊ पहुंचने पर 21 यात्री और सवार हो गए। इसमें सूरत से आए दो यात्री थे, जिन्हें अमिला में उतरना था। बस जैैसे ही अमिला में रुकी उन्हें लेने के लिए कार से आए चार लोगों ने पहले सामान बस से निकाला और उसके बाद बस चालक तथा परिचालक से मारपीट की। आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पास यात्रियों से लिए गए किराए के 16 हजार रुपए भी छीन लिए। घोसी एसओ नागेश उपाध्याय ने बताया कि बस परिचालक ने कोतवाली में तहरीर दी है, मामला छिनैती का नहीं बल्कि मारपीट का लग रहा है, फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed