फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दीनी के साथ ही दुनियावी शिक्षा भी जरूरी

दीनी के साथ ही दुनियावी शिक्षा भी जरूरी

Thu, 13 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दीनी के साथ ही दुनियावी शिक्षा भी जरूरी
समर इस्लामिक आर्गनाइजेशन की तरफ से बुधवार को नगर के मुस्लिम इंटर कालेज के सभागार मेें ‘तकसीमे इनामात की एक शाम मिल्लत के होनहारों के नाम’ का आयोजन किया गया। इस दौरान इस्लामिक वाट्सएप क्वीज में 100 अंक हासिल करने वाले11 मेधावियों सहित 100 बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मौलाना मजहर अली मदनी ने कहा कि हमारी कौम में शिक्षा के प्रति जागरुकता आई है। बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की जरूरत है। बच्चों को दीनी शिक्षा पर ध्यान दिलाते हुए कहा कि आज के इस युग में छात्र छात्राओं को दीन से जोड़े रहने के लिए भी उपयुक्त कदम है। एक अच्छा डाक्टर, इंजीनियर, प्रोफसर स्वयं को इस्लामी शिक्षा से प्राप्त नहीं करता तो वास्तव में बहुत बड़ी महरुमी है। जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि हमें नेमतों की कद्र करनी चाहिए। वरना उसका अंजाम बहुत भयानक होगा। मुतीउर्रहमान कासमी नदवी ने कहा कि मुसलमानों का एक बड़ा तबका इस्लामी शिक्षा से दूर होने के कारण जहां इस्लामी अकायद में कमजोर है। वहीं एक अच्छा नागरिक और अखलाकी मामलात में मुसलमानों को पिछड़ापन असंतोषजनक है। मुख्य अतिथि ने शेहाब शकील, अजीज, वसीम अहमद, शादाब नासिर, मंजर मुमताज सहित 11 मेधावियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न संवर्गो में आयोजित क्वीज में 100 लोगों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद सालिम अंसारी तथा नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने संगठन को बेहतरीन कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed