{"_id":"5cf405c4bdec22074618bfa7","slug":"155949612818-mau-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटडाउन लेने के बाद भी आया करेंट, लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटडाउन लेने के बाद भी आया करेंट, लाइनमैन झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत वलीदपुर में हाईडिल स्थित क्षेत्र की बिजली लाइन ठीक करते समय संविदा लाइनमैन करेंट की चपेट में आ गया। झुलसने के बाद वह खंभे से नीचे जा गिरा। उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की सुबह करीब दस बजे बीआरके इंटर कॉलेज के समीप बिजली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन सिराजुद्दीन (45) निवासी मुहम्मदाबाद गोहना बिजली खंभे में फाल्ट दुरुस्त करते समय करंट से झुलस गया। घटना के वक्त मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अफसरों ने घायल को मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस घटना के बाबत उपकेंद्र के अवर अभियंता इंतजार अहमद ने बताया कि संविदा लाइनमैन लाइन बनाने के लिए सब स्टेशन पर शड डाउन लिया था। लेकिन अज्ञात कारणों से तार में करंट दौड़ जाने से संविदा लाइनमैन करंट के चपेट में आ गया। जिससे झुलस गया जिसका इलाज चल रहा है।