{"_id":"5cf2c232bdec22078e0aca42","slug":"155941334315-mau-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख बड़रावं विमला यादव ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख बड़रावं विमला यादव ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बड़रांव ब्लॉक प्रमुख विमला यादव ने शनिवार को जिलाधिकारी को ब्लाक प्रमुख पद से इस्तीफा सौंप दिया। अपने त्याग पत्र देने के बारे में ब्लाक प्रमुख का तर्क है कि कुछ विरोधी सदस्य क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत विकास कार्य कराए जाने के मुद्दे पर बाधक बने हुए हैं। इसलिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विकास विरोधी रवैए से नाराज होकर अपने पद से इस्तीफा दिया है।
बड़रांव ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 91 है। इस समय ब्लाक प्रमुख के पद पर चर्चित नेता विद्युत प्रकाश यादव की बहू विमला यादव आसीन थीं। लेकिन कई महीनों से विरोधी खेमा इनके विरुद्ध लामबंद था। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने की कवायद विरोधी खेमे की ओर से युद्ध स्तर पर जारी थी। ब्लाक प्रमुख का कार्यकाल अबसे केवल डेढ़ साल और है। विरोधी खेमे की ओर से की जा रही सतत लामबंदी और अपनी स्थिति कमजोर देख विद्युत प्रकाश यादव की सलाह पर ब्लाक प्रमुख ने अपना त्यागपत्र देना ही मुनासिब समझा, लिहाजा वे उनके साथ शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और डीएम को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डीएम को सौंपे गए त्याग पत्र में विमला यादव ने कहा है कि कई बीडीसी क्षेत्र में विकास कार्य कराने में बाधक बन रहे थे। बिना कारण ही क्षेत्र में विकासकार्य कराने में रोड़े अटका रहे थे। इसलिए वे अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं।