{"_id":"5ceacfc7bdec220728421645","slug":"155889253718-mau-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकार सामानों से बनाई कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकार सामानों से बनाई कलाकृतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यसमाज द्वारा संचालित दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहा छह दिवसीय समर कैंप का समापन रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में किया गया। इसमें बच्चो ने घर में पड़े हुए बेकार सामानों के द्वारा घर के सजावट की वस्तुएं बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाद में इन्हें सम्मानित किया गया।
इस दौरान बच्चों ने गुलदस्ता, झूला, गुड़िया, वाल हैंगिंग, गमले, छाता, तितली,आदि अनेक प्रकार के सामानों का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मुरलीधर ने बताया कि इस समारोह का आयोजन बच्चो में स्वावलंबन की भावना का विकास करेगा। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश नंदन राय ने बताया कि सभी प्रतिभागी निश्चित ही सम्मान के पात्र हैं। मुख्य अतिथि विजय जायसवाल ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों का बच्चों ने सदुपयोग किया। विद्यालय की शिक्षिकाएं रंजना सेठ, सुभावती चौधरी, पुष्पांजलि वर्मा, सुधा शर्मा, प्रिया पांडेय, रीता कुमारी, आशा, फौजिया सुल्ताना आदि ने बच्चियों का मार्गदर्शन किया। प्रतिभाग करने वाली छात्राएं शगुन, प्रकृति, प्रज्ञा, खुशबू, पूजा, निकिता, प्रियांशी, कोमल, रिया, सलोनी, संजना, आद्या, निवेदिता, अनुष्का, श्रृती, वर्चसी, जान्हवी, निधि, शालिनी, श्वेता, सेजल रहीं। कार्यक्रम में आर्य समाज के मंत्री सुमित राय, प्रशांत रत्नम सिंह, बृजेश सिंह, प्रहलाद वर्मा, प्रबंधक अशोक आर्य, राजेन्द्र प्रताप वर्मा, बब्बन प्रसाद आदि शामिल रहे।