फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कृष्ण सुदामा की मित्रता से सीख लें मित्र

कृष्ण सुदामा की मित्रता से सीख लें मित्र

Fri, 24 May 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण सुदामा की मित्रता से सीख लें मित्र
दोहरीघाट क्षेत्र के गोठा स्थित रामलीला मैदान में चल रही संगीतमयी रामकथा के पांचवें दिन गाजीपुर से पधारे मानस मर्मज्ञ पं. विनोद मिश्र ने कहा कि प्रेम का अर्थ जानना है तो मीरा से पूछो। प्रेम की पराकाष्ठा है। मीरा का भगवान के प्रति प्रेम संसार में कोई ऐसा मित्र नही जो आंसुओ से चरण धो दे, वह एक ही था परमात्मा और मित्र था जिसका नाम सुदामा था। जब सुदामा के चरण धोते हुए साक्षात परमात्मा रो पड़े। पांव धो रहे कृष्ण रोते हुए कहते हैं कि जो मित्र के दुख को अपना मित्र समझे वही सच्चा मित्र है। कृष्ण सुदामा की मित्रता से हमें सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

रामकथा को आगे बढाते हुए कहा कि दशरथ से जब कैकयी राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगती है तो दशरथ रो पड़ते है और कहतें है कि महारानी मुझसे सब कुछ ले लो लेकिन मेरे राम को मुझसे दूर मत करो। कैकयी नहीं सुनती। इधर राजतिलक की तैयारी उधर राम को वन जाने की तैयारी के बीच दशरथ की पीड़ा का वर्णन करते बाबा तुलसी के शब्द भी बौने हो गए।
विज्ञापन

उधर कौशल्या जब राम वन जाने का समाचार सुनती हैं तो कहती हैं अब मैं क्या करूं। एक तरफ पति धर्म है तो दूसरी तरफ पुत्र प्रेम अगर अनुरोध कर रोकती हूं तो धर्म चला जाएगा। पुत्र प्रतिभागी होता है जो माता पिता को अपने आचरण से संतुष्ट कर देता है। उर्मिला के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि उर्मिला मानस के नींव की ईट हैं। संस्कार आचरण आचार विचार सब कुछ रामकथा से आप को मिल जाएगा। पं राकेश कुमार पांडेय ने राजा परीक्षित की कथा सुनाकर सबको भक्ति गके भाव में बहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed