फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्व पीएम राजीव गांधी ने पंचायतराज व्यवस्था को बनाया था सशक्त

पूर्व पीएम राजीव गांधी ने पंचायतराज व्यवस्था को बनाया था सशक्त

Tue, 21 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पीएम राजीव गांधी ने पंचायतराज व्यवस्था को बनाया था  सशक्त
जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से नगर के बकवल स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुधा राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतराज व्यवस्था को सशक्त बनाया तथा गांव में जवाहर रोजगार योजना तथा शहरों में नेहरू रोजगार योजना द्वारा गांव और शहर के सशक्त विकास की पहल की। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। वे दक्षिण एशिया में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना कराकर भारत को विश्व पटल पर शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का संकल्प लिए थे। आज राजीव गांधी होते तो भारत पूरी दुनिया में विज्ञान टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र होता। घोसी लोकसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान ने कहा कि वे युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनके शासनकाल में युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मताधिकार का अवसर दिया गया जो पहले 21 वर्ष थी। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि वे भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ उनका अन्य बड़ा मकसद 21वीं सदी के भारत का निर्माण है। इस अवसर पर रविंद्र नाथ त्रिपाठी, इंतेखाब आलम, मुबस्सीर गनी, विजय भान तिवारी, प्रदीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed