फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मतगणना के लिए समय पर पहुंचे कार्मिक

मतगणना के लिए समय पर पहुंचे कार्मिक

Tue, 21 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
मतगणना के लिए समय पर पहुंचे कार्मिक
मतगणना को लेकर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मतगणना प्रशिक्षण का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुआ। डीएम ने कर्मिकों को चेताया कि समय पर मतगणना स्थल पर नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को बताया। कहा कि प्रारूप-17 ग भाग-11 को ध्यानपूर्वक भरें, क्योकि उसमें जो भी कालम है उसको भरने की जानकारी आपको दी जा रही है। इस प्रारूप को भरते समय किसी प्रकार गलती नहीं करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियो को बताया कि मतगणना के समय मोबाइल, कैलकुलेटर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण मतगणना स्थल के अंदर न ले जाएं। मतगणना के लिए बने पास को साथ में जरूर लाएं। क्योंकि बिना पास के आपकी इंट्री नहीं होगी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिनकी मतगणना में ड्यूटी लगाई गई है उनको समय से मतगणना स्थल पर पहुंचने के सख्त निर्देश दिया। इसमें जो भी कार्मिक विलंब करेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, उप कृषि निदेशक, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed