फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बलिया मोड़ से डाडी चट्टी तक रुट डायवर्जन

बलिया मोड़ से डाडी चट्टी तक रुट डायवर्जन

Tue, 21 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
बलिया मोड़ से डाडी चट्टी तक रुट डायवर्जन
मतगणना संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया। इस दौरान 23 मई को बलिया मोड़ से डाडी चट्टी के बीच रूट डायवर्जन रहेगा। मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे। पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही जिले के चारों सर्किल के क्षेत्राधिकारी 11 एसओ और 500 एसआई तथा सिपाहियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना के दिन 23 मई को मऊ से गोरखपुर या कोपागंज दोहरीघाट जाने के लिए बलिया मोड़ से रुट बंद रहेगा। इस रुट पर जाने वालों को मतलूबपुर मोड़ या फिर अदरी मोड़ होकर जाना होगा। इसमें आजगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन मतलूबपुर मोड़ से बाईपास पकड़कर डाडी चट्टी, कोपागंज होते हुए दोहरीघाट जा सकेंगे। मऊ से चलने वाले वाहन अदरी मोड़ होकर कोपागंज या फिर घोसी निकलेंगे।
विज्ञापन

एएसपी के अनुसार मतगणना के दिन सुरक्षा के दृष्टि से जिले के चारों सर्किल के क्षेत्राधिकारी के साथ 11 थानाध्यक्ष मय हमराही और एक एक कंपनी पीएसी और पैरामिलेट्री के जवान तैनात रहेंगे। पांच सौ उपनिरीक्षक और सिपाहियों भी तैनात किए जाएंगे। मंडी परिसर में जाने के लिए मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। मोबाइल के साथ अन्य किसी भी प्रकार की डिवाईस और बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खाने पीने के सामान भी प्रतिबंधित रहेंगे। बताया कि खाना आदि ले जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राजनैतिक दलों को इजाजत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed