{"_id":"5ce43835bdec2207881278cf","slug":"1558460521415-mau-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार बुनकरों पर होगी कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार बुनकरों पर होगी कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत वितरण खंड प्रथम शहर के 15 हजार बुनकरों पर बिजली बिल का बकाया अदा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई करेगा। खंड में 35 हजार विद्युत उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें करीब 17 हजार बुनकर हैं। जबकि प्रति माह इनमें से दो हजार बुनकर ही बिल अदा कर रहे। ऐसे में सूचना के बाद भी अभी तक बकाया अदा न करने वाले बुनकरों को भेजी गई आरसी के बाद अब प्रशासन की ओर से कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत वितरण खंड प्रथम से जुड़े शहर में 35 हजार बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं। जिसमें 16984 बुनकर उपभोक्ता हैं। नान बुनकर तथा सरकारी कार्यालयों से नियमित बिजली बिल जमा हो रही है। इससे विभाग को लगभग प्रतिमाह पांच करोड़ का राजस्व मिल रहा है। जबकि 14984 बुनकर ऐसे हैं जो लंबे समय से विभाग में एक पाई जमा नहीं कर रहे हैं। इससे शासन को प्रतिमाह लगभग 10 लाख रुपये राजस्व की चपत लग रही है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो प्रति लूम के कनेक्शन पर 72 रुपये प्रतिमाह का फ्लैट रेट निर्धारित किया गया है। विभाग की तरफ से चेकिंग अभियान चलाने के दौरान पथराव की घटना भी हो चुकी है। शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। अवैध कनेक्शन से ओवरलोड बढ़ने के चलते दर्जनों बार बिजली अप डाउन होने से ईमानदारी से बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को फजीहत झेलनी पड़ रही है। अब तक ओवरलोड से शहर में लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर चार बार जल चुका है। उधर, लंबे समय से एक पाई बिजली बिल जमा न करने वाले 14984 बुनकरों को बिजली विभाग की तरफ से आरसी जारी होने के बाद अब कुर्की की प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभागीय अधिकारियों पर राजनैतिक दबाव बढ़ गया है। इसके पूर्व जिला प्रशासन तथा बुनकर प्रतिनिधियों में इस मसले पर बैठक भी हो चुकी है।
14984 बुनकरों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। प्रशासन की तरफ से कुर्की की कार्रवाई का आश्वासन मिला है। शीघ्र ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। सुबोध कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम