फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   किसानों ने फूंका पीएम और सीएम का पुतला

किसानों ने फूंका पीएम और सीएम का पुतला

Sun, 30 Dec 2018 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने फूंका पीएम और सीएम का पुतला
तहसील परिसर में शनिवार को फोरलेन मुआवजे में विलंब और भेदभाव का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी तथा यूथफ़ार चैलेंज के जिलाध्यक्ष रुआब खान के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच तहसील मार्ग पर पीएम और सीएम के पुतले को आग के हवाले किया। साथ ही समस्या का निस्तारण न किए जाने पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे 50 से ज्यादा लोग तहसील परिसर पहुंचे। जहां प्रशासन पर फोरलेन में जमीन अधिग्रहित करने के बाद मुआवजा राशि दिए जाने में विलंब और भेदभाव का आरोप लगाया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी ने कहा कि फोरलेन के लिए तहसील क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की खेती योग्य भूमि को ले ली गयी। परंतु उनको उचित मुआवजा देने में भेद भाव किया जा रहा है, लेकिन मुआवजा वितरण में मनमानी हो रही है। कहाकि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार घोर किसान विरोधी है, ये किसानों के हक पर डाका डाल रहे है। इस को सत्ता में रहने का कोई हक नही है। 15 दिन के अंदर किसानों की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

वहीं यूथफ़ार चैलेंज के जिलाध्यक्ष रुआब खान ने कहा को योगी तथा मोदी सरकार किसान विरोधी है। इनके राज में न तो नहरों में पानी है न ही खाद, बीज मिल रहा है। इस सरकार को जनता हटाने का मन बना चुकी है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतला का दहन किया। इससे तहसील मार्ग पर करीब 10 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इस मौके पर पूर्व प्रधान राघवेंद्र राजभर, अविनाश, जवाहर, सनाउल्लाह, बासदेव, सूरज, रामनाथ, अली अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed