{"_id":"5c1d29e9bdec2256a50a3791","slug":"151545415145-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़ों में 96 प्रतिशत शौचालय पूरे लेकिन हकीकत कुछ और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़ों में 96 प्रतिशत शौचालय पूरे लेकिन हकीकत कुछ और
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में शौचालय निर्माण कर ओडीएफ घोषित करने की समय सीमा दो अक्टूबर 2018 को समाप्त हो गई है लेकिन अभी तक मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड क्षेत्र के अधिकांश गॉवों में शौचालय निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ब्लॉक के कुल 81 गॉवों में 19468 शौचालय निर्माण के सापेक्ष 18740 शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। अभी तक कई गॉवों में शौचालय निर्माण की प्रगति काफी कम है और दर्जनों गॉवों में निर्माण कार्य आधा अधूरा है। केंद्र सरकार व प्रधान मंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना शौचालय विहीन घरो में शौचालय निर्माण कराने की योजना ब्लाक में परवान चढ़तरी नहीं दिखाई दे रही है। इस योजना के तहत मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के 81 गॉवों में शौचालय निर्माण की योजना का लगभग 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। ब्लॉक अधिकारियों की मानें तो विकास खंड क्षेत्र में कुल19468 शौचालय निर्माण के सापेक्ष कुल18740 शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है।
आंकड़ों के अनुसार अधिकांश गॉवों में लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा चुका है लेकिन हकीकत यह है कि समयावधि बीत जाने के बाद भी दर्जनों गॉवो में शौचालय निर्माण की प्रगति काफी धीमी और लक्ष्य से कम है। उदाहरण के तौर पर ब्लॉक के क्यामपुर, नगपुर, दोउदपुर, अरैला, खड़गिलिया, नरैनी, नोनियापुर आदि गॉवों में अभी तक अधिकतम 75 प्रतिशत भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। रिकॉर्ड के अनुसार जिन गॉवों में लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा किया जा चुका है उन गॉवों में भी कहीं छत विहीन तो कई गॉवों में दरवाजा विहीन शौचालय बने हैं। खुशामदपुर गॉव में तो दर्जनों शौचालयों में छत ही नही लगी है और दरवाजे की जगह कपड़े का पर्दा लगा हुआ है। विभाग के आंकड़ों पर भरोसा करें तो नगपुर गॉव में 77 प्रतिशत दाऊदपुर में मात्र 70 नोनियापुर में 89 खड़गिलिया में 79 अरैला में 81 क्यामपुर में 75 नरैनी में 74 प्रतिशत ही शौचालय निर्माण हुआ है।
खंड विकास अधिकारी रमेश यादव और सहायक पंचायत अधिकारी सतीश चंद मौर्य का कहना है कि पूरे ब्लॉक में शौचालय निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दावा किया कि इस वित्तीय वर्ष में ही शत प्रतिशत ओडीएफ कर दिया जाएगा।