फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का इंतजार में दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ आईसीयू

स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का इंतजार में दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ आईसीयू

Fri, 16 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स का इंतजार में दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ आईसीयू
मऊ। जिले के मरीजों को अस्पताल परिसर में आईसीयू (गहन चिकित्सा केंद्र) की सुविधा प्रदान करने के लिए अस्सी लाख रुपये की लागत से भवन तो तैयार किया गया। लेकिन अन्य संसाधन मुहैया न कराने के कारण इस सुविधा का लाभ जरूरतमंद मरीजों को नहीं मिल पा रहा। परिणामस्वरुप मरीज या तो वाराणसी सहित अन्य हायर सेंटर के लिए रेफर होते हैं, या फिर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होने के लिए विवश होते है।
विज्ञापन

जिले के शहरी क्षेत्र के साथ साथ मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी समेत आस-पास जिलों से गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज हो सके। इस उदेश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत 2014 में जिला अस्पताल में अन्य कार्यो के साथ आईसीयू भवन बनाने का कार्य कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड ने किया। इस दौरान 80 लाख रुपये की लागत से आईसीयू भवन कक्ष का निर्माण किया गया। भवन बनने पर कार्यदायी संस्था ने उसे 4 जून 2015 को अस्पताल प्रशासन को हैंड ओवर भी कर दिया। लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईसीयू शुरू कराने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स और स्टॉफ को पदस्थ नहीं करा सका। इसके अलावा आईसीयू कक्ष के लिए आश्वयक मशीन वेंटीलेंटर, इलेक्ट्रोनसीफेलोग्राफी ,पल्स ओक्सीतोमीटर, इंटरकर्नियल प्रेशर मॉनिटर,बेडसाइड मॉनिटर ,फीडिंग ट्यूब और कम्प्रेशन बूट्स जैसी महत्वपूर्ण मशीनों का भी अता पता नहीं है। आलम यह है कि लाखों की लागत से बना आईसीयू भवन डॉक्टर्स और मशीनों के अभाव में शोपीस बनकर अस्पताल की शोभा बढ़ा रहा है। जबकि अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को इसके अभाव में प्राथमिक उपचार के बाद वराणसी रेफर किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह का कहना है कि विशेषज्ञ डाक्टर्स और सपोर्ट स्टॉफ को पदस्थ करने के लिए शासन को डिमांग पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


आईसीयू के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक का होना अनिवार्य
मऊ। आईसीयू अस्पताल का विशेष विभाग होता है।जिसमें मरीजों को गहन उपचार दवा प्रदान करता है। जब अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालात बिगड़ जाती है ओर उसके बचने की संभावन कम होती है तो उसे में रेफर कर दिया जाता है। जहां अलग अलग बीमारियों के रखें उपकरणों से उसकी गहनता से जांच की जाती है। आईसीयू में मरीजों की जांच के लिए दो कॉडियोलाजिस्ट, दो फिजिशयन और प्रशिक्षित सपोर्ट स्टॉफ की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed