फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   निरंकार होते हुए भी सर्वव्यापी है परमात्मा

निरंकार होते हुए भी सर्वव्यापी है परमात्मा

Mon, 29 Jan 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
निरंकार होते हुए भी सर्वव्यापी है परमात्मा
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कस्बा के नाजोपट्टी खैराबाद गांव स्थित संत निरंकारी भवन पर रविवार को निरंकार ब्रह्म की व्यापकता बताई गई। इस अवसर पर महात्मा सेखरज ने कहा कि परमात्मा निरंकार है, फिर भी हर जगह मौजूद रहता है। आवश्यकता यह है कि हम उसे जानें, पहचानें और पुकारें। वह हम सब में है भगवान का उल्लेख करते हुए कहा कि भक्त प्रह्लाद को परमात्मा ने उसके पुकारे जाने पर खंभ को तोड़कर स्वयं दर्शन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। इसके लिए गुरु की शरण में जाकर सीख लेनी होगी। गुरु वह शक्ति है जो परमात्मा तक जाने का मार्ग बताता है। गुरु व परमात्मा का अंतर बताते हुए कहा कि परमात्मा पृथ्वी पर स्वयं उतरकर जब लीलाएं करने लगता है तो वही गुरु है। इसलिए गुरु और परमात्मा एक ही चीज है। परमात्मा की उपासना करने से पहले गुरु को याद करना जरूरी है। इस अवसर पर सत्य प्रकाश, रामचरन, राम मुराली, जगपत, सुदेसरा देवी, राधिका देवी, मेवाती देव,ी घुरभारी राम आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed