{"_id":"5a4a78004f1c1b8b688bba13","slug":"151514829824-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने 21 किलो गांजा के साथ तश्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने 21 किलो गांजा के साथ तश्कर गिरफ्तार
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। थाने की पुलिस ने सोमवार को रामपुर बेलौली गांव के पास से 21 किलो गांजा के साथ एक बाइक सवार को पकड़ा। जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़ा गया तस्कर मधुबन थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पुलिस ने वाहन को सीज कर आरोपी का संबंधित धारा में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार को रामपुर बेलौली पुलिस चौकी के पास थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी के साथ वाहनों की चेंकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका। इस दौरान पुलिस को देख वाहन पर पीछे बैठा व्यक्ति फरार हो गया। जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से बोरे में रखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस की माने तो आरोपी के पास से 21किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत बाजार में लाखों रुपये है। गिरफ्तार आरोपी बब्बन यादव पुत्र हरदेव हरदेवपुर गांव का निवासी बताया गया। जबकि उसका साथी कंधरापुर गांव का निवासी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ श्वेता आशुतोष ओझा ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के पास से 21 किलो गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ की जा रही कि आरोपी इतना ज्यादा गांजा कहां से लाया।