फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला सुरक्षा सशक्तीकरण सप्ताह

महिला सुरक्षा सशक्तीकरण सप्ताह

Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
महिला सुरक्षा सशक्तीकरण सप्ताह
मऊ। महिला सुरक्षा सशक्तीकरण सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक बालिका इंटर कालेज एवं पब्लिक महिला शहर पीजी कालेज बरामदपुर में नारी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय भूषण ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए, कहा कि महिलाएं अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले खुद ले सकती हैं। कहा कि निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने से महिलाएं शक्तिशाली होती हैं। परिवार और समाज में अच्छी भूमिका का निर्वहन कर सकती हैं। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिये उन्हें सक्षम बनाना ही महिला सशक्तीकरण है। इस दौरान जिज्ञासु छात्राओं द्वारा महिला सशक्तीकरण से संबंधित कई सवाल भी किये गये जिसका समाधान डीआईजी ने किया। इस मौके पर मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये सबसे पहले समाज में उनके अधिकारों और मूल्यों को दबाने वाली उस सोच पर अंकुश लगाना जरुरी है। कहा कि दहेज प्रथा, यौन हिंसा, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, असमानता, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, तैनाती स्थल पर यौन शोषण, बाल मजदूरी, वेश्यावृत्ति, मानव तस्करी और ऐसे ही दूसरे विषय. लैंगिक भेदभाव राष्ट्र में सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक अंतर ले आता है, जो देश को पीछे की ओर ढ़केलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए समानता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना सबसे प्रभावशाली उपाय है।कहा कि लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से पूरे भारत में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। महिला सशक्तीकरण के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये इसे हर परिवार में बच्चियों के मन में बचपन से ऐसर सोच विकसित करनी चाहिए। कहा कि यह नितांत जरुरी है कि महिलाएँ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से मजबूत हों। महिलाओं के उत्थान के लिये एक स्वस्थ , सुशिक्षित और संस्कारवान परिवार की जरुरत है, जो राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिये आवश्यक है। उन्होंने महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 ,यूपी 100 के बारे में बताया ।इस दौरान विद्यालय के संस्थापक सेख सल्लू, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद अनिल कुमार, कार्यक्रम की संयोजक क्षेत्राधिकारी मधुबन कोआर्डिनेटर श्वेता आशुतोष ओझा, प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद रामकृष्ण द्विवेदी, प्रधानाचार्या डा. साजिया रहमान और समस्त अध्यापकगण, छात्रायें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन समा परवीन ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed