फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रौजा सब स्टेशन के एसएसओ से मारपीट

रौजा सब स्टेशन के एसएसओ से मारपीट

Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
रौजा सब स्टेशन के एसएसओ से मारपीट
मधुबन। विद्युत उपकेंद्र रौजा से ब्रेक डाउन लेकर बिजली की गडबड़ी ठीक करने के दौरान शुक्रवार की देर रात लगभग दस बजे कुछ लोगों ने एसएसओ के साथ मारपीट कर दिया। घटना से नाराज एसएसओ ने शनिवार को बेलौली फीडर की सप्लाई ही बंद कर दिया। इससे पूरे क्षेत्र में दिन भर बिजली सप्लाई बंद रही।सप्लाई बंद होने से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मच गया। बिजली विभाग के कर्मचारी ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा लिखने की मांग की है जबकि संगठन के लोंगो ने मारपीट करने वालो पर त्वरित कार्यवाई नही करने पर बेलौली सहित अन्य फीडर भी बन्द करने की धमकी दी है।इस आशय की तहरीर पीड़ित एसएसओ ने थाने में दी है लेकिन देर शाम तक मुकदमा दर्ज नही किया गया था।लोग अंधेरे में जीने रहने को विवश थे।
विज्ञापन

तहसील मधुबन के अंतिम छोर पर रौजा पर बेलौली फीडर बना है। बेलौली फीडर को सेमरी जमालपुर वाया रौजा से बिजली जाती है। जिससे रामपुर चांदपुर,रसूलपुर,बेलौली,मर्यादपुर,लखनौर,पहाड़ीपुर,नेमडाड़,काठतरांव सहित दस दर्जन से अधिक गांवों व पुरवों को बिजली की सप्लाई दी जाती है। वहां एक एसएसओ सतेंद्र कुमार टीजी द्वितीय और जेई आदि की तैनाती है।थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक सतेंद्र कुमार शुक्रवार की रात्रि में ड्यूटी पर थे। लाइन में कही खराबी के चलते किसी कर्मचारी ने लाइन को ब्रेक कराया था। इसके बाद सतेंद्र खाना खाने लगा। इसी बीच रामपुर निवासी असफाक आदि ने जाकर जबरदस्ती बिजली जोड़ने की बात की तो सतेंद्र ने स्थिति बताई।लेकिन ये लोग उससे जोर जबरदस्ती करके लाइन जोड़वाने का प्रयास किये।उसने किसी घटना की बात की तो लोग सतेंद्र को बुरी तरह मारपीट दिया।किसी तरह वह वहां से भागकर अपनी जान बचाकर मधुबन आया और अपने अधिकारियों को सूचना दिया।अधिकारियों ने थाने में सूचना देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।सतेंद्र ने शनिवार को थाने में जाकर आवेदन दिया लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई तब उसने अपने संगठन के पदाधिकारियों को सूचना दिया। इसके बाद विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश जनपद मऊ इकाई के जिलाध्यक्ष रामशीष राम ने बताया कि जब तक कर्मचारी की सुरक्षा और नामित आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक फीडर बन्द रहेगा।इसके बाद भी कार्यवाई नही हुई तो जिले के लोग भी इसमें शामिल होंगे कार्य ठप करेंगे। इस सुनसान क्षेत्र में कर्मचारी को कुछ हो गया तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। देर शाम तक न तो मुकदमा दर्ज किया गया था और न ही बिजली सप्लाई बहाल हो पाई थी।लगभग सौ से ज्यादा गांव अंधेरे में डूबे थे।लोग मच्छरों और बच्चो की पढ़ाई को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन

अमित मिश्र,अनिल वर्मा,प्रमोद रंजन सिंह,ओमप्रकाश यादव,कृष्णप्रताप मल्ल लक्ष्मी गुप्ता आदि ने बिजली विभाग से अविलंब बिजली बहाल करने की मांग की है।इस सम्बंध में एसडीओ मनोज कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।बिजली बहाल करने की बात हो रही है।लोग आए दिन कर्मचारियों को मारपीट देते है।गंभीर समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed