{"_id":"59fa0bc54f1c1bcf538ba3cd","slug":"151509559237-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से भारी नुकसान
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। कस्बा स्थित गुप्ता गली में बुधवार की पांच बजे के करीब शार्ट सर्किट के चलते एक जनरल स्टोर की दो मंजिले गोदाम में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके से लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गोदाम में लगी आग बुझाने में आस-पास के लोगों का साहस नहीं हो पा रहा था। देखते देखते आग के आगोश में समाए लाखो का सामान राख के ढ़ेर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी नेयाज अहमद वर्षों से मधुबन में रहकर जनरल स्टोर श्रृंगार प्रसाधन की दुकान खोले है। दुकान में जगह कम होने के कारण सामानों को रखने के लिए अपनी दो मंजिले मकान में गोदाम बनाए थे। बुधवार की सायं चार बजे गोदाम में हुई शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। गोदाम से निकल रहे धुएं को देख आस-पास के लोग दुकानदार को सूचना दिया। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि लोग गोदाम में घुसकर आग बुझाने का साहस नहीं जुटा पाए। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को फोन किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। इस लापरवाही को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। आग ने गोदाम में रखे सामान को जलाकर खाक कर दिया।आग बुझने के बाद भी मकान की दिवालों से निकल रहे ताप व धुएं से लोग अंदर जा नही पा रहे थे। पीड़ित दुकानदार हुए नुकसान देख बिलख पड़ा। अगलगी में लाखों का सामान जलकर राख होने का आंकलन लगाया जा रहा है।
विज्ञापन