{"_id":"598cabc74f1c1bad2a8b4666","slug":"151502391239-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये लेन देन को लेकर हुई मारपीट, घायल भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये लेन देन को लेकर हुई मारपीट, घायल भर्ती
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव में गुरुवार की शाम को रुपये के लेनदेन को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान शटरिंग का काम करने वाला बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
घायल सत्येेंद्र सिंह (40) पुत्र हरेंद्र सिंह सरायलखंसी थाने के डुमराव गांव का निवासी है। वह शटरिंग लगाने का काम करता है। घायल के अनुसार वह ताजोपुर गांव के पास मौजूद एक विद्यालय पर लिंटर लगाने के लिए अपनी शटरिंग लगाया था। गुरुवार की शाम को वह साइड गया था । इस दौरान विद्यालय संचालक से रुपये की मांग किया। इसको लेकर विद्यालय संचालक ने उससे विवाद कर लिया। बात बढ़ने पर विद्यालय संचालक सहित चार लोगों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घायल की तरफ से थाने में तहरीर दी गई। ब्यूरो